वाशिंगटन की जनता ने न्याय व इंसाफ़ की मौत पर शोक जताते हुए प्रतीकात्मक रूप में मोमबत्तियां जलाकर विरोध किया है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार वाशिंगटन के धार्मिक संगठनों ने काले जवान की हत्या में शामिल पुलिस अधिकारी के बरी किए जाने के विरोध में वाशिंगटन की एक सड़क पर मोमबत्तियां जलाकर विरोध जताया है। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी न्यायिक प्रणाली के फ़ैसले पर आपत्ति जताई। इस प्रदर्शन का आयोजन मारे गये माइकल ब्राउन के परिवार ने किया था।
गौरतलब है अमेरिका के विभिन्न शहरों में पुलिस की हिंसक कार्रवाई और जातीय भेदभाव पर आधारित व्यवहार के क़िलाफ विरोध जारी है।
16 दिसंबर 2014 - 12:02
समाचार कोड: 658686
वाशिंगटन की जनता ने न्याय व इंसाफ़ की मौत पर शोक जताते हुए प्रतीकात्मक रूप में मोमबत्तियां जलाकर विरोध किया है।